Back

दृश्यम 3 में जयदीप का नया अवतार, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की टिकट बिक्री

Brief By The News Post / 3:24 PM on 29 Sep 2026


अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में नजर आएंगे. उनकी भिड़ंत विजय सालगांवकर से होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 10.97 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री बताई जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है. फिल्म में तब्बू, श्रिया शरण, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Read more on The News Post