Brief By jagran / 12:05 PM on 26 Sep 2026
रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 100 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को अपग्रेड किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों से 10 दिनों में प्रस्ताव मांगा है. शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने सदर अस्पतालों और CHC में मौजूदा व आवश्यक पदों का आकलन कर पुनर्गठन प्रस्ताव देने को कहा. रांची में बुंडू, नामकुम, सिल्ली, रातू, कांके और मांडर CHC अपग्रेड होंगे.