Back

रांची में खराब मौसम का असर, 4 फ्लाइट डायवर्ट; एक री-शेड्यूल

Brief By The News Post / 11:40 AM on 25 Sep 2026


रांची में शुक्रवार सुबह तेज बारिश और हवा के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं. पुणे-रांची और दिल्ली-रांची की इंडिगो फ्लाइट को बनारस डायवर्ट किया गया, जबकि कोलकाता-रांची फ्लाइट वापस कोलकाता लौट गई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची उड़ान को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. वहीं दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को री-शेड्यूल कर करीब 10:10 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई. इससे यात्रियों को परेशानी हुई. मौसम सामान्य होने पर उड़ान सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है.

Read more on The News Post