Back

तालाब में डूबकर सात साल के छात्र की मौत, स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल

Brief By The News Post / 4:40 PM on 24 Sep 2026


हजारीबाग : जबरा रोड स्थित वनांचल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र अर्पित कुमार सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सात वर्षीय अर्पित प्लास्टिक की गेंद लेने रेलिंग पार कर तालाब के पास पहुंचा, जहां वह पानी में गिर गया. घटना के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

Read more on The News Post