Back

कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, गढ़वा में मचा हड़कंप

Brief By The News Post / 5:57 PM on 23 Sep 2026


गढ़वा के श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को पुलिस कस्टडी में हत्या के प्रयास के आरोपी उमानंद चौधरी फरार हो गया. खरौंधी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी को मंगलवार रात सुलसुलिया गांव से गिरफ्तार किया गया था. बुधवार को पेशी के लिए कोर्ट लाने के दौरान उसने पुलिस को चकमा दिया. घटना के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. सुरक्षा में चूक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Read more on The News Post