Brief By The News Post / 10:40 AM on 23 Sep 2026
मेदिनीनगर: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ. सुबह करमा पूजा की प्रतिमा विसर्जित करने कोयल नदी पहुंचे पांच लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया.