Brief By jagran / 2:04 PM on 22 Sep 2026
रांची: दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सड़क, शौचालय और विसर्जन व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्ययोजना बनाई गई है. सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम सभागार में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें शहर की 176 पूजा समितियों के साथ समन्वय कर पूजा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्णय लिया गया.