Brief By The News Post / 12:58 PM on 21 Sep 2026
रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार को विशेष PMLA अदालत में सुनवाई होगी. अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शाम चार बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने का निर्देश दिया है. ED ने जमीन रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेज और अवैध कब्जे के आरोप लगाए हैं. सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पहले निचली अदालत और हाई कोर्ट से खारिज हो चुकी है.