Brief By The News Post / 10:38 AM on 21 Sep 2026
जमशेदपुर के साकची में रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. काशीडीह लाइन नंबर-13 के पास रास्ता मांगने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई. आरोप है कि चापड़ से हमला किया गया, जिसमें जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव घायल हो गए. जय को एमजीएम, जबकि सोनू और कुंभ को टीएमएच में भर्ती कराया गया. तनाव को देखते हुए QRT तैनात है और पुलिस छापेमारी कर रही है.