Brief By The News Post / 12:06 PM on 19 Sep 2026
झारखंड में राशन कार्ड में जाति की जानकारी अपडेट कराने की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है. SIR-2026 के तहत निर्वाचन कार्य में कर्मचारियों की तैनाती के कारण यह निर्णय लिया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है. विभाग के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होनी है. कार्यक्रम में बदलाव नहीं होने पर इसके बाद राशन कार्ड में जाति अपडेट की प्रक्रिया फिर शुरू होगी.