Brief By The News Post / 3:56 PM on 18 Sep 2026
रांची: झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 25 सितंबर को शाम 3 बजे धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी. करीब एक महीने बाद होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खान-खनन और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं.