Back

17 सितंबर को बदले रूट से चलेगी हावड़ा-आनंद विहार ट्रेन

Brief By The News Post / 11:57 AM on 16 Sep 2026


धनबाद : गाजियाबाद यार्ड में कॉन्टैक्ट वायर बदलने के काम के चलते 17 सितंबर को ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार बदले मार्ग से चलेगी. ट्रेन मुरादाबाद के बाद लक्सर, रुड़की, टपरी, मेरठ सिटी और गाजियाबाद होकर आनंद विहार पहुंचेगी. इस दौरान गजरौला जंक्शन और हापुड़ में ठहराव नहीं होगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित रूट, ठहराव और संभावित देरी की जानकारी जांचने की अपील की है.

Read more on The News Post