Back

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-वज्रपात को लेकर अलर्ट

Brief By The News Post / 8:36 AM on 15 Sep 2026


रांची: झारखंड में 15 सितंबर को मौसम करवट ले सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. रांची में अधिकतम 31 और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. जमशेदपुर में 33 और 26 डिग्री तापमान रह सकता है. मौसम खराब होने पर खुले मैदान, पेड़ और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

Read more on The News Post