Brief By The News Post / 5:09 PM on 14 Sep 2026
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार के बाद पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट की भी भारी कीमत चुकानी पड़ी है. एजबेस्टन टेस्ट में तय समय से 11 ओवर पीछे रहने पर पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स काटे गए हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान का पॉइंट्स परसेंटेज घटकर 4.63 रह गया और टीम WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गई.