Brief By The News Post / 4:29 PM on 14 Sep 2026
धनबाद : विधायक जयराम महतो को धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है. सोमवार को अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली. इससे पहले पुलिस ने केस डायरी प्रस्तुत की थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था. बरवाअड्डा थाना प्रभारी की शिकायत पर जयराम महतो समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मामले में थाना प्रभारी और विधायक के बीच विवाद का ऑडियो भी सामने आया था.