Back

मनोहरपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात, 5 सितंबर से एर्नाकुलम एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Brief By The News Post / 5:15 PM on 04 Sep 2026


चाईबासा: मनोहरपुर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 5 सितंबर से शुरू होगा. सांसद जोबा माझी सुबह 6:45 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी. लंबे समय से स्थानीय लोगों की यह मांग थी, जिसे रेल मंत्रालय ने 28 अगस्त को मंजूरी दी. इस ठहराव से मनोहरपुर और आसपास के यात्रियों को टाटानगर समेत दक्षिण भारत के शहरों तक यात्रा में सुविधा मिलेगी.

Read more on The News Post