Brief By The News Post / 6:59 PM on 03 Sep 2026
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने GRDA और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राज्य के अन्य शहरी जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन करने का निर्देश दिया. इसके लिए जमीन, कनेक्टिविटी, नागरिक सुविधाओं, रोजगार और बढ़ती आबादी की जरूरतों का आकलन कर योजना बनाने को कहा. उन्होंने आधुनिक शहरी विकास में आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.