Brief By The News Post / 6:43 PM on 03 Sep 2026
जमशेदपुर पुलिस ने होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप सिंह और अभिनय यादव के पास से लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुई है. दोनों ने 19 अगस्त को निखार की हत्या की 15 लाख रुपये की सुपारी ली थी, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे सके. इसके बाद गणेश सिंह गिरोह के एक अन्य सदस्य की हत्या के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे. पुलिस ने दोनों को पाण्डेय घाट के पास दबोच लिया.