Back

रांची की सड़कों पर दिखेगी हरियाली, 2.86 करोड़ से बनेंगे ग्रीन पैच

Brief By jagran / 6:03 PM on 03 Sep 2026


रांची:  राजधानी की सड़कों को हरा-भरा और आकर्षक बनाने की कवायद शुरू हो गई है. रांची नगर निगम ने चुटिया, रेलवे स्टेशन, कोकर, कांटाटोली, डोरंडा, हटिया, हरमू, अरगोड़ा, बिरसा चौक, कडरू और पंडरा समेत कई इलाकों में ग्रीन पैच विकसित करने के लिए 2.86 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. परियोजना की अनुमानित लागत 2,85,81,660 रुपये है. खास बात यह है कि निर्माण के बाद एक साल तक संबंधित एजेंसी इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी.

Read more on jagran