Back

झारखंड में क्रिटिकल मिनरल निवेश की संभावनाएं तलाशेगा कनाडा

Brief By jagran / 5:58 PM on 03 Sep 2026


रांची: भारत में कनाडा सरकार के उच्चायोग के मंत्री (वाणिज्यिक) एड. जैगर और ट्रेड कमिश्नर अर्जुन कुमार दत्ता के नेतृत्व में कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान खनन और क्रिटिकल मिनरल क्षेत्र में सहयोग व निवेश पर चर्चा हुई. वैज्ञानिक एवं सतत खनन, आधुनिक अन्वेषण तकनीक और लिथियम, टाइटेनियम, वैनेडियम व गैलियम जैसे खनिजों की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया.

Read more on jagran