Brief By jagran / 5:56 PM on 03 Sep 2026
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जेपीएससी अध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने सरकार को 10 सितंबर तक यह बताने का निर्देश दिया है कि नियुक्तियां कब तक पूरी होंगी. वन विभाग के रिक्त पदों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह जानकारी मांगी. पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता.