Back

बंद कोयला खदानों को फिर से शुरू करने की तैयारी, गिरिडीह-करमा ओसीपी बने पायलट प्रोजेक्ट

Brief By jagran / 5:51 PM on 03 Sep 2026


झारखंड में बंद हो चुकी कोयला खदानों को पुनर्जीवित करने की पहल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत गिरिडीह और करमा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) से दोबारा कोयला खनन का प्रस्ताव तैयार किया गया है. कोयला मंत्रालय और जर्मनी की संस्था जीआइजेड के सहयोग से खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण और खनन क्षेत्रों के दीर्घकालिक एवं सतत पुनर्प्रयोग की दिशा में काम किया जा रहा है.

Read more on jagran