Brief By The News Post / 5:16 PM on 03 Sep 2026
इंग्लैंड के सैम बोडियानो ने क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की है. उन्होंने लंदन के Lord’s Cricket Ground से करीब 100 किलोमीटर दौड़कर वोकिंग के Valley End Cricket Club पहुंचने के बाद अपने पिता को मैच की पहली गेंद डाली. यह सफर करीब 14 घंटे में पूरा हुआ. बोडियानो का दावा ‘Longest Bowling Run-Up’ रिकॉर्ड के लिए है, जिसकी Guinness World Records फिलहाल जांच कर रहा है. उन्होंने कैंसर मरीजों की मदद के लिए करीब 6,000 पाउंड भी जुटाए हैं.