Brief By The News Post / 5:13 PM on 03 Sep 2026
दुमका : दुमका में कथित बकरी पालन निवेश योजना को लेकर विवाद गहरा गया है. योजना में आठ महीने में रकम दोगुनी करने और रोजाना 0.5 से 0.75 प्रतिशत रिटर्न का दावा किए जाने की बात सामने आई है. प्रोफेसर डॉ. अंजुला मुर्मू की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं, कुछ निवेशकों ने अंजुला पर ही योजना में जोड़ने और पैसे लेने का आरोप लगाया है. मामला अब पुलिस जांच के अधीन है.