Brief By The News Post / 11:58 AM on 31 Aug 2026
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में महाने नदी के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है.