Brief By jagran / 9:09 AM on 31 Aug 2026
रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और मिशनरियों पर आदिवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के साथ छल किया और आंदोलनों को दबाने का काम किया। मरांडी ने राज्य की बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस और मिशनरियों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं।