Back

तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत, बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

Brief By The News Post / 3:04 PM on 29 Aug 2026


जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित गोवाकोला तालाब में नहाने के दौरान 32 वर्षीय मजदूर मंगल राय की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. वह तलवड़िया गांव का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मंगल राय अपने पीछे दुधमुंही बच्ची छोड़ गए हैं. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं.

Read more on The News Post