Back

बच्चों की सुरक्षा पर रांची पुलिस का कड़ा प्रहार, तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Brief By The News Post / 2:58 PM on 29 Aug 2026


रांची में बच्चों के खिलाफ अपराध के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कोतवाली क्षेत्र में स्कूली वैन चालक पर दुष्कर्म, कांके में बच्ची से छेड़छाड़ और सदर क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई हुई. पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को सतर्क और जागरूक रखने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Read more on The News Post