Back

मनोहरपुर में अब रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Brief By The News Post / 1:27 PM on 29 Aug 2026


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. रेलवे बोर्ड ने टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव मंजूर कर दिया है. 27 अगस्त को जारी आदेश में संबंधित रेलवे जोन को सुविधाजनक तिथि से ठहराव शुरू करने का निर्देश दिया गया है. सांसद जोबा माझी ने लंबे समय से इसकी मांग उठाई थी. इससे मनोहरपुर समेत आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुविधा मिलेगी.

Read more on The News Post