Back

उर्सलाइन कॉन्वेंट की छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए जगाई नेत्रदान की अलख, विशेषज्ञों ने दूर की भ्रांतियां

Brief By The News Post / 6:22 PM on 26 Aug 2026


रांची के उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता और जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ. सैकड़ों छात्राओं ने नेत्रदान के महत्व पर पेंटिंग बनाकर संदेश दिया. विशेषज्ञों ने बताया कि उम्र, लिंग या ब्लड ग्रुप की बाध्यता नहीं है और मोतियाबिंद सर्जरी करा चुके लोग भी नेत्रदान कर सकते हैं. कार्यक्रम में नेत्रदान की प्रक्रिया और भ्रांतियों पर जानकारी दी गई. एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को कॉर्निया मिल सकती है.

Read more on The News Post