Back

रांची में खाली जमीन से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से हड़कंप

Brief By The News Post / 2:28 PM on 26 Aug 2026


रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र में औघड़ भगवान आश्रम के सामने चीनी मिट्टी कारखाने की खाली जमीन से एक युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शरीर पर खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पुलिस और ASP मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. पुलिस मृतक की पहचान और मौत की वजह की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

Read more on The News Post