Brief By The News Post / 7:07 PM on 24 Aug 2026
रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की नियुक्तियां रद्द करने के सरकारी फैसले पर फिलहाल रोक नहीं लगाई है. अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी. याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम रोक की मांग की थी. कोर्ट ने कहा कि नई नियुक्ति का विज्ञापन जारी होने पर हस्तक्षेप याचिका दाखिल की जा सकती है. वहीं, 14वीं JPSC परीक्षा की CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने JPSC और JSSC को नोटिस जारी किया है.