Brief By The News Post / 6:52 PM on 24 Aug 2026
रांची: झारखंड में 25 अगस्त से 4 सितंबर तक ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ अभियान चलेगा. BLO घर-घर जाकर मतदाताओं और परिवार के सदस्यों का सत्यापन करेंगे. अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना और एक परिवार के सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना है. जरूरत पड़ने पर फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया में मदद दी जाएगी. मतदाता ECINET या हेल्पलाइन 1950 से जानकारी ले सकते हैं.