Brief By The News Post / 5:40 PM on 24 Aug 2026
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में सोमवार दोपहर जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारीं, जिसमें सिर में लगी गोली जानलेवा साबित हुई. टीएमएच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस रंगदारी के एंगल से भी जांच कर रही है.