Brief By The News Post / 5:33 PM on 24 Aug 2026
जमशेदपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में 90 किलो गांजा बरामद किया है. टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं, सिदगोड़ा पुलिस ने लिट्टी चौक के पास 60 किलो गांजा के साथ छह तस्करों को पकड़ा. जांच में सामने आया कि गांजा ओड़िशा से जमशेदपुर लाया गया था और यहां से बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों में भेजा जा रहा था.