Brief By The News Post / 5:18 PM on 24 Aug 2026
धनबाद पुलिस गांवों में चौपाल लगाकर साइबर अपराध से बचाव के साथ ग्रामीणों के नाम पर जारी सिम और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस जांच कर रही है कि कहीं फर्जी दस्तावेज के जरिए अपराधी उनके नाम पर सिम या खाते का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे. बलियापुर और चिरकुंडा में फर्जी सिम-अकाउंट नेटवर्क का खुलासा हो चुका है. पुलिस का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी परेशानी और साइबर ठगी से बचाना है.