Back

छात्र आंदोलन पर बाबूलाल का हमला, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में क्यों खामोश हैं?

Brief By The News Post / 5:14 PM on 24 Aug 2026


रांची: झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि छात्रों को डराने-धमकाने से उनकी आवाज नहीं दबेगी. बाबूलाल ने राहुल गांधी से पूछा कि छात्रों के अधिकारों को लेकर उनकी आवाज झारखंड में क्यों खामोश है. उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पुलिस में हिम्मत है तो उनके खिलाफ केस दर्ज करे.

Read more on The News Post