Back

BCCL में रविवार ड्यूटी पर सख्ती, बिना मंजूरी काम कराने पर होगी कार्रवाई

Brief By The News Post / 5:10 PM on 24 Aug 2026


धनबाद में BCCL ने रविवार ड्यूटी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. 23 अगस्त से बिना विशेष जरूरत रविवार को ड्यूटी लगाने पर रोक है. आवश्यक सेवाओं के लिए वरीय अधिकारियों की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी. एरिया स्तर पर महाप्रबंधक और मुख्यालय में संबंधित निदेशक की मंजूरी जरूरी होगी. बिना स्वीकृति कर्मचारियों से रविवार को काम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, कई जगह रविवार ड्यूटी का आंकड़ा असामान्य रूप से अधिक मिला था.

Read more on The News Post