Brief By The News Post / 4:05 PM on 24 Aug 2026
रांची: झारखंड में SIR के तहत नोटिस पाने वाले 63 लाख 24 हजार 116 मतदाताओं की सुनवाई आज से शुरू हो गई है. मतदाताओं को अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित चुनाव अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा. अधिकारियों द्वारा नाम, पता और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जाएगी. दस्तावेज सही पाए जाने पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी. चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है.