Brief By The News Post / 3:16 PM on 24 Aug 2026
प्रशांत वर्मा की पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ का ट्रेलर 24 अगस्त को रिलीज हो गया है. फिल्म में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे. उनका गंभीर और दमदार लुक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. भूमि शेट्टी मां महाकाली के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि समुथिरकानी भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी और 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.