Brief By The News Post / 3:02 PM on 24 Aug 2026
रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और बढ़ी फीस को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन देर रात प्रशासन से बातचीत के बाद समाप्त हो गया. दो छात्रों ने भी भूख हड़ताल खत्म कर दी. करीब रात 2 बजे तक चली वार्ता में प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर उचित निर्णय का भरोसा दिया. अब आज शाम 5 बजे कुलपति और छात्र प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक होगी, जिसमें प्रमुख मांगों पर चर्चा होगी.