Brief By The News Post / 2:54 PM on 24 Aug 2026
रांची में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए कुसई कॉलोनी, बरियातू और इटकी में तीन नए स्मार्ट ग्रिड बनाने की योजना है. अधिकारियों के मुताबिक, इनसे अगले 10 वर्षों तक बढ़ती बिजली जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी. ग्रिड आधुनिक तकनीक और एआई सिस्टम से लैस होंगे तथा स्काडा से जुड़े रहेंगे. इससे तकनीकी खराबी की तुरंत जानकारी मिलेगी और फॉल्ट जल्द ठीक हो सकेगा. परियोजना की डीपीआर कैबिनेट मंजूरी के बाद तैयार होगी.