Back

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, अर्जेंटीना के खिलाफ जीत जरूरी

Brief By The News Post / 2:50 PM on 24 Aug 2026


 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत आज अर्जेंटीना से भिड़ेगा. एम्सटेलवीन में मुकाबला शाम 6:15 बजे शुरू होगा. सेमीफाइनल की उम्मीद कायम रखने के लिए भारत को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही इंग्लैंड की नीदरलैंड के खिलाफ हार भी जरूरी है. भारत फिलहाल पूल-E में बिना अंक चौथे स्थान पर है. ऐसे में गोल डिफरेंस अहम होगा. भारत का गोल डिफरेंस -4 है, इसलिए उसे अर्जेंटीना के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.

Read more on The News Post