Brief By The News Post / 1:27 PM on 24 Aug 2026
रांची : झारखंड में कथित नियुक्ति घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. हरिशरण देवगन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने झारखंड सरकार, केंद्र सरकार, CBI, CID, JPSC और JSSC को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. याचिका में JPSC-JSSC नियुक्तियों में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की गई है. मामले में अब तक 22 नियुक्तियां रद्द, 6 प्रक्रियाएं रोकी और 17 नियुक्तियां जांच के दायरे में हैं.