Back

हजारीबाग में रसल वाइपर का कहर, 60 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डंसा

Brief By The News Post / 1:10 PM on 24 Aug 2026


हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में जहरीले सांप के डंसने से 60 वर्षीय दुखी साव की मौत हो गई. घटना सलगा पंचायत के बड़कीटांड़ टोला की है. सोमवार को मचान के पास काम करने गए दुखी साव को सांप ने डंस लिया. परिजन उन्हें तत्काल केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. सुधांशु कुमार ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, सांप की पहचान रसल वाइपर के रूप में हुई है.

Read more on The News Post