Brief By The News Post / 12:16 PM on 24 Aug 2026
रांची: सावन की अंतिम सोमवारी पर राजधानी रांची शिवभक्ति में डूबी नजर आई. पहाड़ी मंदिर में सुबह 3:30 बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, पंचामृत स्नान और विशेष श्रृंगार किया गया. बेलपत्र, धतूरा और फूलों से बाबा को सजाया गया. बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा.