Back

रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर पुलिस का शिकंजा,अकाउंट संचालक की तलाश तेज

Brief By The News Post / 12:12 PM on 24 Aug 2026


रांची: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल को लेकर रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है. साइबर थाना ने X कॉर्प को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, IP एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी मांगी है. पुलिस ने कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया है. जांच के बाद अकाउंट संचालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Read more on The News Post