Back

अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा धाम

Brief By The News Post / 11:50 AM on 24 Aug 2026


दुमका : सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. देर रात से ही फौजदारी बाबा के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं. सुबह करीब तीन बजे सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी की विशेष व्यवस्था की.

Read more on The News Post