Brief By The News Post / 10:34 AM on 24 Aug 2026
देवघर में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. देर रात से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं और पूरा मंदिर परिसर बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. करीब 3 से 3.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर सुरक्षा एवं व्यवस्था कड़ी कर दी है.