Back

सरायकेला में जहरीले सांप का कहर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Brief By The News Post / 3:11 PM on 18 Aug 2026


सरायकेला-खरसावां के खरसावां प्रखंड स्थित संतारी गांव में जहरीले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 11 वर्षीय शिवा जोंको और 13 वर्षीय सीमा जोंको के रूप में हुई है. बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे घर में सोने के दौरान सांप ने दोनों को डस लिया. परिजनों को अस्पताल पहुंचने में करीब 6 घंटे लग गए, जिससे इलाज में देरी के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी.

Read more on The News Post